Logo

सीनियर एडवोकेट बनने के लिए सुप्रीम कोर्ट में 293 आवेदन, बार से मांगी गई राय

Shivam
Add Court Book as a preferred source on Google

सुप्रीम कोर्ट को सीनियर एडवोकेट पदनाम के लिए 293 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कोर्ट ने अब बार के सदस्यों और अन्य हितधारकों से इन आवेदनों पर सुझाव मांगे हैं।

सीनियर एडवोकेट बनने के लिए सुप्रीम कोर्ट में 293 आवेदन, बार से मांगी गई राय

सुप्रीम कोर्ट को सीनियर एडवोकेट के रूप में नामित किए जाने के लिए 293 वकीलों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। ये आवेदन 12 फरवरी और 19 फरवरी 2026 को जारी नोटिस के बाद प्राप्त हुए थे, जिसमें पात्र अधिवक्ताओं से आवेदन मांगे गए थे।

16 मार्च 2026 को जारी नोटिस में कमेटी फॉर डिज़िग्नेशन ऑफ सीनियर एडवोकेट्स (CDSA) ने बार के सदस्यों और अन्य हितधारकों से इन आवेदनों पर सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की हैं।

कोर्ट ने कहा है कि सुझाव सत्यापन योग्य सामग्री के साथ CDSA सचिवालय या ईमेल के माध्यम से 1 अप्रैल 2026 को शाम 4:30 बजे तक भेजे जा सकते हैं। इसके बाद प्राप्त सुझावों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त सभी प्रतिक्रियाओं को फुल कोर्ट के समक्ष अंतिम निर्णय के लिए रखा जाएगा।

Download Notificatoin

Take CourtBook Everywhere

Access your account on the go with our mobile app.

Get it on Google PlayDownload on the App Store
Join the Court Book WhatsApp channel for latest judgments, notifications, legal news and exam updates